सुप्रीम कोर्ट के ईमेल्स के फुटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर और सरकार का एक नारा दिखने के बाद सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने नैशनल इन्फॉर्मेशन सेंटर (एनआईसी) से इन्हें हटाने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ईमेल फुटर में भेजी जा रही इस तस्वीर का 'न्यायपालिका के कामकाज से कोई संबंध नहीं है।'