सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अमेरिका में नाबालिग रेप पीड़िता को नहीं मिली गर्भपात की अनुमति

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा पिछले महीने गर्भपात से जुड़े एक फैसले को पलटने के बाद ओहायो में एक 10-वर्षीय रेप पीड़िता को गर्भपात की अनुमति नहीं दी गई। शोषित बच्चों के एक डॉक्टर ने 6 हफ्ते और 3 दिन की गर्भवती इस लड़की के गर्भपात के लिए इंडियाना स्थित एक प्रसूती और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर से संपर्क किया है।