सुप्रीम कोर्ट ने 10वीं और 12वीं की ऑफलाइन बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सीबीएसई, आईसीएसई, एनआईओएस व सभी राज्य बोर्ड की 10वीं और 12वीं की ऑफलाइन परीक्षाएं रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि इस तरह की याचिकाएं छात्रों को गुमराह करती हैं। दरअसल, याचिका में कोविड-19 महामारी के मद्देनज़र वैकल्पिक मूल्यांकन पद्धति की मांग की गई थी।