सुप्रीम कोर्ट ने 2018 के बलात्कार मामले में दोषी की मौत की सज़ा पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश में 2018 में 7-वर्षीय बच्ची से सामूहिक बलात्कार के मामले में एक व्यक्ति को सुनाई गई मौत की सज़ा पर रोक लगा दी है। फैसले के खिलाफ दोषी की अपील पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि मामला लंबित रहने तक यह रोक रहेगी। मामले में अगली सुनवाई 22 मार्च को होगी।