सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की अंतरिम ज़मानत 3 मार्च तक के लिए बढ़ाई

सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़ की बेंच ने सोमवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की अंतरिम ज़मानत 3 मार्च तक बढ़ा दी। कोर्ट ने इस मामले में असम और उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब दाखिल करने को कहा है। गौरतलब है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित विवादित टिप्पणी करने के लिए असम पुलिस ने खेड़ा को गिरफ्तार किया था।