सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के नए कानून पर रोक लगाने से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े नए कानून और 2 नए चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू की नियुक्ति पर रोक लगाने से इनकार किया है। कोर्ट ने कहा कि लोकसभा चुनाव आने वाले हैं और इस समय रोक लगाए जाने से अव्यवस्था पैदा होगी। बकौल कोर्ट, नवनियुक्त चुनाव आयुक्तों पर कोई आरोप नहीं लगा है।

Load More