सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को ऐक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ की ज़मानत याचिका पर गुजरात सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट अब इस मामले पर 25 अगस्त यानी गुरुवार को सुनवाई करेगा। गौरतलब है, सीतलवाड़ को गुजरात दंगों (2002) के मामले में 'कुछ लोगों' को फंसाने के लिए सबूत गढ़ने के आरोप में जून में गिरफ्तार किया गया था।