सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले का स्वत: संज्ञान लिया; कल होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी ज़िले में रविवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में 4 किसानों समेत 9 लोगों की मौत के मामले का बुधवार को स्वतः संज्ञान लिया। इस मामले की सुनवाई गुरुवार को मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) एन.वी. रमणा व जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हिमा कोहली की पीठ करेगी।