सुप्रीम कोर्ट ने 'संसद और विधानसभाओं में महिला आरक्षण' याचिका पर केंद्र को भेजा नोटिस

संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिका में कहा गया है, "महिलाएं भारत की आबादी का लगभग 50% प्रतिनिधित्व करती हैं...लेकिन संसद में उनका प्रतिनिधित्व केवल 14% है। इसीलिए महिलाओं की स्थिति में सुधार के लिए...सकारात्मक कार्रवाई की आवश्यकता है।"