सुप्रीम कोर्ट ने संस्कृत को राष्ट्रभाषा घोषित करने की याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा, "क्या आप...संस्कृत में...एक लाइन बोल सकते हैं?" इसपर याचिकाकर्ता ने एक श्लोक सुना दिया जिस पर कोर्ट ने कहा, "यह सभी को...पता है।" बकौल कोर्ट, किसी भाषा को राष्ट्रभाषा घोषित करने के लिए संसद को रिट जारी नहीं किया जा सकता।