सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम ज़मानत मिलने के बाद ऐक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ जेल से हुईं रिहा

गुजरात दंगों (2002) से जुड़े केस में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम ज़मानत मिलने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ को शनिवार को जेल से रिहा कर दिया गया। तीस्ता के रिहा होने का वीडियो सामने आया है। दरअसल, तीस्ता को गुजरात दंगों में बेगुनाह लोगों को फंसाने के लिए सबूत गढ़ने के आरोप में 25-जून को गिरफ्तार किया गया था।