बेंगलुरू ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, शहर में ट्रैफिक व्यवस्था के चलते स्कूल बसों के सुबह 8:30 बजे के बाद स्कूलों के बाहर रुकने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बकौल पुलिस, "यह व्यवस्था ऑफिस और स्कूल के समय के ट्रैफिक को अलग-अलग करने के लिए लागू की गई है। नियम का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।"