सुबह 9 बजे तक पहुंचें दफ्तर, जनता के लिए रहें उपलब्ध: सरकारी स्टाफ से पंजाब के सीएम चन्नी
पंजाब के मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने सभी सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों को सुबह 9 बजे तक अपने दफ्तर पहुंचने और ऑफिस के दौरान शाम तक जनता के लिए उपलब्ध रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने विभाग प्रमुखों को कर्मचारियों पर नज़र रखने के लिए सप्ताह में दो बार औचक निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया।