सुरक्षा में चूक नहीं हुई, वह हेलीकॉप्टर से जाने वाले थे: पीएम का दौरा रद्द होने पर पंजाब सीएम
सुरक्षा में चूक के चलते पंजाब के फिरोज़पुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम रद्द होने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है, "सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई थी...पीएम की सड़क मार्ग से जाने की योजना अंतिम समय में बनी...पीएम हेलीकॉप्टर से जाने वाले थे।" उन्होंने कहा, "70000 कुर्सियां लगाई गई थीं...लेकिन केवल...700 लोग आए।"