सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में छत्तीसगढ़ में मारा गया ₹3 लाख का इनामी नक्सली

छत्तीसगढ़ के बीजापुर ज़िले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में ₹3 लाख का इनामी नक्सली मारा गया। पुलिस के मुताबिक, इस मुठभेड़ में ज़िला रिज़र्व गार्ड टीम (डीआरजी) का एक जवान मामूली रूप से घायल हो गया है। बकौल पुलिस, यह मुठभेड़ जंगल में डीआरजी व केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की टीम और नक्सलियों के बीच हुई।