सुरक्षाबलों ने कश्मीर के कुलगाम में लश्कर से जुड़े दो आतंकियों को मार गिराया
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि मंगलवार को कुलगाम के ओके इलाके में शुरू हुई एक मुठभेड़ में पुलिस और सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े दो आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस के अनुसार, मारे गए दोनों आतंकवादी स्थानीय निवासी थे और वे अब तक हुए कई आतंकी अपराधों में लिप्त थे।