जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि गुरुवार रात को बडगाम के ज़ोल्वा क्रालपुरा चडूरा इलाके में शुरू हुई एक मुठभेड़ में पुलिस और सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को मार गिराया। बकौल पुलिस, इन आतंकवादियों में से एक श्रीनगर का रहने वाला है और इनके पास से 3 एके-56 राइफल, गोला-बारूद व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।