सुरक्षाबलों ने कश्मीर में एक पाकिस्तानी समेत जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि बुधवार सुबह पुलवामा के चांदगाम इलाके में शुरू हुई एक मुठभेड़ में पुलिस और सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी समेत जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया है। बकौल पुलिस, आतंकियों के पास से 2 M-4 कार्बाइन और 1 ए.के. सीरीज़ राइफल सहित कुछ आपत्तिजनक सामग्री और हथियार व गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।