सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर मुठभेड़ में 6 नक्सलियों को किया ढेर

पुलिस के अनुसार, सुरक्षाबलों ने तेलंगाना और छत्तीसगढ़ सीमा पर किस्ताराम थाना अंतर्गत वन क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान चार महिलाओं सहित...कम-से-कम 6 माओवादियों को मार गिराया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तेलंगाना पुलिस, छत्तीसगढ़ पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान में इन माओवादियों को ढेर किया गया। बकौल पुलिस, मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।