जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास रविवार को सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया। कश्मीर ज़ोन पुलिस ने ट्वीट कर बताया, "सेना और कुपवाड़ा पुलिस ने माछिल इलाके में एलओसी टेकरी नार के पास दो आतंकवादियों को मार गिराया है और 2 एके-47 राइफल, 2 पिस्तौल व 4 हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।"