जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, मंगलवार-बुधवार मध्यरात्रि श्रीनगर के रैनावारी इलाके में शुरू हुई एक मुठभेड़ में पुलिस और सुरक्षाबलों ने एक पूर्व पत्रकार समेत लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकवादियों को मार गिराया। बकौल पुलिस, दोनों आतंकी नागरिक हत्याओं सहित कई हालिया आतंकी अपराधों में शामिल थे। पुलिस के अनुसार, इनके पास से हथियार व गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।