जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को कहा कि अवंतीपोरा के त्राल इलाके में हुई एक मुठभेड़ में पुलिस और सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी समेत दो आतंकवादियों को मार गिराया। बकौल पुलिस, दोनों आतंकवादी श्रीनगर में सरपंच की हत्या समेत कई आतंकी अपराधों में शामिल थे। गौरतलब है, सुरक्षाबलों ने 1-अप्रैल को शोपियां में एक आतंकवादी को मार गिराया था।