सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 2 आतंकियों को मार गिराया

कश्मीर ज़ोन पुलिस ने बताया है कि श्रीनगर के नौगाम इलाके में शुरू हुई एक मुठभेड़ में पुलिस और सुरक्षाबलों ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया है। पुलिस के मुताबिक, ये दोनों आतंकवादी संगठन एजीयूएच से जुड़े थे। बकौल पुलिस, ये आतंकी हाल ही में पुलवामा में पश्चिम बंगाल से आए एक मज़दूर पर हुए आतंकवादी हमले में शामिल थे।