सुरक्षाबलों पर हमले के लिए नक्सलियों द्वारा छत्तीसगढ़ में खोदी गई 130 मीटर लंबी सुरंग मिली
बीजापुर (छत्तीसगढ़) में नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों पर हमला करने और छिपने के लिए बंकर के तौर पर इस्तेमाल किए जाने के लिए बनाई गई एक 130 मीटर लंबी और 6 फीट गहरी सुरंग का पता चला है। सुरक्षाबलों को पहले भी नक्सलियों द्वारा बनाई जा रही सुरंग के बारे में इनपुट मिला था लेकिन पहली बार इसका पता चला है।