inshorts

सुरेश रैना के पिता का हुआ निधन

पूर्व भारतीय ऑल-राउंडर सुरेश रैना के पिता त्रिलोकचंद का कैंसर से कई महीने जूझने के बाद रविवार को निधन हो गया। सेना में अधिकारी रह चुके त्रिलोकचंद ने बम बनाने वाली ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में भी काम किया था। पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर हरभजन सिंह ने ट्विटर पर लिखा, "रैना के पिता के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ...श्रद्धांजलि अंकल जी।"