सुरेश रैना को आईपीएल ऑक्शन में नहीं खरीदे जाने पर हैरान हूं: सुनील गावस्कर
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि वह सुरेश रैना को आईपीएल ऑक्शन में नहीं खरीदे जाने पर हैरान हैं। उन्होंने कहा कि सुरेश रैना एक अनुभवी खिलाड़ी हैं। बकौल गावस्कर, पिछले साल दुबई की पिच पर वह हल्के डरे हुए नज़र आए थे शायद इसलिए उन्हें इस साल नहीं खरीदा गया है।