सुरेश रैना ने इंडियन प्रीमियर लीग से लिया संन्यास

पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ सुरेश रैना ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) समेत क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का एलान किया है। सीएसके के पूर्व बल्लेबाज़ 35-वर्षीय रैना ने ट्वीट किया, "अपने देश और उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात है।" रैना ने दैनिक जागरण से कहा है, "मैं अब विदेशी टी20 लीग में खेलने के लिए...स्वतंत्र हूं।"