सुरेश रैना ने शाहिद अफरीदी के कॉल के बाद पाकिस्तान का मज़ाक उड़ाने वाला ट्वीट किया डिलीट
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने पाकिस्तान का मज़ाक उड़ाने वाला अपना एक ट्वीट डिलीट कर दिया है। दरअसल, एक पाकिस्तानी पत्रकार ने उन्हें शाहिद अफरीदी का नाम लेकर चिढ़ाया था। अफरीदी ने खुलासा किया है कि उन्होंने रैना को फोन किया था जिसके बाद रैना ने 'मोहाली वाला मैच याद है न' वाला ट्वीट डिलीट करने पर सहमति जताई।