सुलेमानी की हत्या के लिए ट्रंप को अदालत में पेश नहीं किया गया तो मुसलमान बदला लेंगे: ईरान
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी ने ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या की बरसी पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "अगर जनरल सुलेमानी की आपराधिक हत्या के लिए ट्रंप और पूर्व विदेश मंत्री माइक पॉम्पेओ को अदालत में निष्पक्ष जांच के लिए पेश नहीं किया गया तो मुसलमान अपने शहीद का बदला लेंगे।"