सुशील को नहीं मिली ज़मानत, अभियोजन पक्ष ने कहा- सागर का जंगली सुअर जैसे शिकार किया

दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को ओलंपिक पदक विजेता रेसलर सुशील कुमार की ज़मानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट में अभियोजन पक्ष ने 23-वर्षीय सागर राणा हत्याकांड में जेल में बंद सुशील की ज़मानत का विरोध करते हुए कहा, "सागर का किसी जंगली सुअर की तरह शिकार किया गया। उन्हें फर्श पर घसीटते हुए बेरहमी से पीटा गया था।"