संगरूर (पंजाब) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मनदीप सिंह सिद्धू ने आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या करने वाले किसानों की बेटियों की शिक्षा के लिए अपने वेतन से पहले ₹51,000 और फिर हर माह ₹21,000 देने का एलान किया है। सिद्धू ने कहा कि वह जब तक संगरूर में तैनात रहेंगे तब तक हर माह यह आर्थिक मदद देते रहेंगे।