सुसाइड नोट में नाम होना दोषी साबित करने के लिए काफी नहीं: पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट

पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा है कि महज़ सुसाइड नोट में नाम होना आत्महत्या के लिए उकसाने का दोषी साबित करने के वास्ते काफी नहीं है। अदालत ने दोषी ठहराए गए एक शख्स को बरी करते हुए कहा कि ट्रायल कोर्ट को ऐसे मामलों में यह ध्यान रखने की ज़रूरत है कि आरोपी का मृतक से संबंध क्या है।