सूख रही है इटली की सबसे लंबी नदी, पहले और बाद की सैटेलाइट तस्वीरें आईं सामने

इटली में कई महीनों से भारी बारिश ना होने के चलते वहां की सबसे लंबी पो नदी में पानी का स्तर रिकॉर्ड लेवल पर घट गया है। सैटेलाइट तस्वीरों से सामने आया है कि पो घाटी के एक हिस्से में नदी जून 2020-22 के बीच बड़े पैमाने पर सूख गई। नदी में अब रेत के टीले उभर आए हैं।