केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि सरकार ओमीक्राॅन से निपटने के लिए होम आइसोलेशन पर ज़ोर दे रही है और मरीज़ों को सूचना के लिए प्रामाणिक स्रोतों पर ही भरोसा करना चाहिए। उन्होंने कहा, ऐसी किसी जानकारी पर भरोसा ना करें जिससे दहशत पैदा हो और सबको सामूहिक रूप से ज़िम्मेदार बनने की ज़रुरत है।