सूडान में सेना व विद्रोही अर्धसैनिक बल की लड़ाई में कम-से-कम 123 लोगों की हुई मौत
सूडान के दारफुर क्षेत्र में सेना और विद्रोही अर्धसैनिक बल के बीच 2 सप्ताह से जारी लड़ाई में कम-से-कम 123 लोगों की मौत हो गई है। एक अंतर्राष्ट्रीय सहायता समूह ने बताया कि लड़ाई में 930 से अधिक लोग घायल हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, सेना व विद्रोहियों की झड़प के चलते हज़ारों लोगों को घर छोड़ना पड़ा है।