सूडान से बचाए गए 40 भारतीयों का जत्था पहुंचा भारत, अब तक करीब 2,300 लोग लौटे स्वदेश
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया है कि हिंसाग्रस्त सूडान से 'ऑपरेशन कावेरी' के तहत निकाले गए 40 भारतीयों का एक और जत्था दिल्ली पहुंच गया है। जयशंकर ने बताया कि इसके साथ ही सूडान से निकाले गए करीब 2,300 भारतीयों को भारत लाया जा चुका है। सूडान से 135 भारतीयों का 15वां जत्था जेद्दाह (सऊदी अरब) पहुंच गया है।