सूरत और इंदौर के बाद पुरी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्‍मीदवार ने चुनाव लड़ने से किया इनकार

ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से कांग्रेस की उम्‍मीदवार सुचारिता मोहंती ने चुनाव लड़ने से इनकार करते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया है। इस सीट से उनके खिलाफ बीजेपी उम्मीदवार और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा चुनाव मैदान में हैं। इससे पहले गुजरात की सूरत और मध्‍य प्रदेश की इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशियों ने नामांकन वापस लिया था।