सूरत व मुंबई में छापेमारी में ₹1,700 करोड़ के 'बेनामी' सौदों का हुआ खुलासा, कैश व ज़ेवर ज़ब्त

आयकर विभाग ने धानेरा डायमंड्स व भावना जेम्स और उनसे जुड़ीं रियल एस्टेट कंपनियों में छापेमारी में ₹15 करोड़ के गहने व कैश बरामद किया है। दोनों फर्मों व रियल एस्टेट मार्केट के बीच ₹1,700 करोड़ के कथित 'बेनामी' सौदों से जुड़े दस्तावेज़ भी मिले हैं। सूरत व मुंबई की 30 जगहों पर 2 दिसंबर से रेड शुरू हुई थी।