सूरत हवाईअड्डे पर मोबाइल कवर में छिपे सोने के 10 बिस्किट हुए ज़ब्त

सूरत (गुजरात) अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बुधवार को मोबाइल कवर में छिपे सोने के 10 बिस्किट ज़ब्त किए गए हैं जिनकी कीमत ₹68 लाख है। दरअसल, हवाईअड्डे पर एक यात्री को एक लावारिस ट्रॉली दिखी थी जिसकी सूचना उसने सुरक्षा अधिकारियों और कस्टम विभाग को दी। ट्रॉली में मिले हर एक बिस्किट का वज़न 116 ग्राम है।

Load More