सूर्यकुमार ने घरेलू मैच के बाद ग्राउंड्समैन को दिए अपने 'मैन ऑफ द मैच' अवॉर्ड के पैसे

सूर्यकुमार यादव ने मुंबई में घरेलू टूर्नामेंट 'पुलिस शील्ड' के समापन के बाद अपने 'मैन ऑफ द मैच' अवॉर्ड के पैसे स्थानीय ग्राउंड्समैन को दिए जिसकी तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। मैच में 152-गेंद पर 249-रन बनाने वाले सूर्यकुमार ने कहा, "ग्राउंड्समैन के प्रयास के बारे में कम बात होती है...कोई उनके प्रयास के लिए उन्हें धन्यवाद नहीं कहता है।"