सूर्यकुमार ने जड़ा 69 मीटर लंबा छक्का, गेंद से अफगानिस्तान के डगआउट में मौजूद फ्रिज टूटा
भारतीय बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी पारी की पहली गेंद पर 69 मीटर लंबा छक्का जड़ा और गेंद से अफगानिस्तान के डगआउट में मौजूद फ्रिज का एक हिस्सा टूट गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके बाद, फरीद अहमद की अगली गेंद पर सूर्यकुमार आउट हो गए।