सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन इंडिया कैप मिलने के बाद रिलैक्स हो गए हैं: गावस्कर

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने आईपीएल-2021 में खराब फॉर्म से गुज़र रहे मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को लेकर कहा है कि दोनों इंडिया कैप मिलने के बाद से रिलैक्स हो गए हैं। बकौल गावस्कर, ऐसा लगता है कि वे बड़े शॉट्स सिर्फ इसलिए खेलने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि वे भारतीय खिलाड़ी हैं।