सूर्यकुमार यादव ने अपनी पत्नी के साथ तिरुमाला मंदिर में किए दर्शन, शेयर की तस्वीर
भारतीय बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ तिरुमाला मंदिर (आंध्र प्रदेश) में दर्शन किए हैं। इससे पहले जनवरी में सूर्यकुमार ने उज्जैन (मध्य प्रदेश) में श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए थे। सूर्यकुमार ने बताया था कि उन्होंने भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत के जल्दी ठीक होने की कामना की।