भारतीय बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव ने आईसीसी मेन्स टी20I क्रिकेटर ऑफ द इयर 2022 अवॉर्ड जीत लिया है। सूर्यकुमार ने 2022 में 31 टी20I मैचों में 46.56 के औसत और 187.43 के स्ट्राइक रेट से 1,164 रन बनाए थे। सूर्यकुमार ने ज़िम्बाब्वे के सिकंदर रज़ा, इंग्लैंड के सैम करन और पाकिस्तान के मोहम्मद रिज़वान को पछाड़कर यह पुरस्कार जीता है।