भारतीय बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव ने बुधवार को हॉन्ग-कॉन्ग के खिलाफ 26 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाए जो एशिया कप 2022 का अब तक का सबसे बड़ा निजी स्कोर है। इससे पहले विराट कोहली ने इस एशिया कप का पहला अर्धशतक जड़ा और वह 59-रन (44-गेंद) पर नाबाद रहे। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 192/2 का स्कोर बनाया।