सेंचूरियन टेस्ट के तीसरे दिन 18 विकेट गिरे, भारत की दक्षिण अफ्रीका पर 146 रन की हुई बढ़त
दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच खेले जा रहे सेंचूरियन टेस्ट के तीसरे दिन 18 विकेट गिरे। खेल समाप्त होने तक भारत का स्कोर दूसरी पारी में 16/1 है और उसकी बढ़त 146 रनों की हो गई है। इससे पहले मोहम्मद शमी के 5-विकेट हॉल की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 197 रन पर ऑल-आउट किया।