inshorts

सेंचूरियन में भारत की ऐतिहासिक टेस्ट जीत के साथ बने कौन-कौन से रिकॉर्ड?

दक्षिण अफ्रीका को पहले टेस्ट में हराकर सेंचूरियन में टेस्ट मैच जीतने वाला भारत पहला एशियाई देश बना है। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान (7) को पछाड़कर भारत 2021 में सबसे ज़्यादा (8) टेस्ट मैच जीतने वाला देश भी बना। दक्षिण अफ्रीका 2014 के बाद सेंचूरियन के मैदान पर पहली बार कोई टेस्ट मैच हारा है।