भारत ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 113 रन से हराकर सेंचूरियन में पहली टेस्ट जीत दर्ज की है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में 100% अर्जित अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर है जबकि भारत 64.28% अर्जित अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। अंकतालिका में दक्षिण अफ्रीका 0% अर्जित अंकों के साथ आठवें पायदान पर है।