सेंट्रल यूनिवर्सिटी के स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 2 अप्रैल से शुरू होगा आवेदन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होने वाले कॉमन एंट्रेंस टेस्ट को लेकर नोटिस जारी किया है। नोटिस के मुताबिक, सीयूसीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2-अप्रैल 2022 से शुरू होगी और आवेदन की आखिरी तारीख 30-अप्रैल 2022 है। यूजीसी ने बताया कि यह टेस्ट 13-भाषाओं में होगा।