सेंट्रल विस्टा एवेन्यू के उद्घाटन से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइज़री
नई दिल्ली में पुनर्विकसित सेंट्रल विस्टा एवेन्यू के गुरुवार को उद्घाटन से पहले ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के लिए एडवाइज़री जारी की है। एडवाइज़री के मुताबिक, तिलक मार्ग (सी-हेक्सागन से भगवान दास रोड क्रॉसिंग तक), पुराना किला रोड (सी-हेक्सागन से मथुरा रोड तक), शेरशाह रोड (सी-हेक्सागन से मथुरा रोड तक) शाम छह बजे से रात नौ बजे तक बंद रहेंगे।